शील्स शब्दकोश का नया वर्जन जारी

इस हिन्दी दिवस के अवसर पर शील्स हिन्दी शब्दकोश ने अपना नया वर्जन जारी किया। शील्स शब्दकोश एक ऑफलाईन कम्प्युटर शब्दकोश है, इसका पहला वर्जन २०१० में जारी किया गया था। इस शब्दकोश को अभी तक लाखों लोग डॉउनलोड कर चुके है एवं इसे वर्ष २०११ के लिये बेस्ट न्यू सॉफ्टवेयर का भी अवार्ड मिला हैं।
शील्स शब्दकोश के नये वर्जन मे शब्दों की संख्या चार गुना बढाकर करीब लाख कर दी गयी हैं एवं इसमें अब फोनेटिक सर्चिंग की सुविधा भी डाल दी गयी है, जिससे अब इसमें शब्दों के अर्थ खोजना और भी आसान हो जायेगा। हिंदी में जो लोग कृतिदेव फ़ॉन्ट का प्रयोग करते हैं, वे सीधे इसके सर्च विंडो में कृतिदेव फ़ॉन्ट से भी हिंदीअंग्रेज़ी शब्दकोश का फायदा उठा सकते हैं इसमें अंग्रेज़ी से हिंदी व हिंदी से अंग्रेज़ी दोनों में ही दुतरफा शब्दकोश की सुविधा है। आप स्क्रॉल कर माउस के जरिए अथवा माउस क्लिक कर शब्दकोश का उपयोग कर सकते हैं. नेविगेशन आसान है और आप जैसे जैसे टाइप करते हैं, सर्च रीयल टाइम में स्वतः और बड़ी तेजी से काम करती है इस शब्दकोश में आप नए शब्द जोड़ सकते हैं, किसी प्रविष्टि को परिवर्धित कर सकते हैं अथवा हिंदी-अंग्रेज़ी मोड से अंग्रेज़ी हिंदी मोड में भी स्विच कर सकते हैं
यह वर्जन भी पहले वर्जन की ही तरह निःशुल्क रहेगा एवं इसे http://sheelgupta.blogspot.com/p/download.html से डॉउनलोड किया जा सकता हैं।
logo
Dictionary Logo

'कि' एवं 'की' में अंतर

"की" का प्रयोग

(१) "की" का प्रयोग वहाँ किया जाता है, जहाँ किसी संज्ञा या सर्वनाम का किसी से सम्बन्ध बताना, दिखाना या जोड़ना हो।  "की" के बाद स्त्रीलिंग शब्द का प्रयोग किया जाता है।
जैसे: राम की किताब, बच्चों की कहानी, रोगी की हालत, जनता की आवाज आदि।

"कि" का प्रयोग

(१) "कि" एक Conjunct की तरह इस्तेमाल किया जाता है, जो दो वाक्यों या वाक्यांशों को जोड़ता है। अंग्रेज़ी में जो काम THAT करताहै, हिन्दी में वही काम "कि" का है।
(२) जब भी वाक्य बनाते समय कोई प्रश्न बनता है वहां "कि" लगाते हैं।

उदाहरण १ : मैं जानता हूँ कि आप शिक्षक हैं। यहाँ "मैं जानता हूँ" एक वाक्य है और "आप शिक्षक हैं" दूसरा वाक्य  है। इन दोनों को जोड़ने के लिए बीच में लाया गया "कि" और इस प्रकार बना यह वाक्य: "मैं जानता हूँ कि आप शिक्षक हैं"। यहां यह प्रश्न भी बनता है कि "मैं जानता हूँ कि" मतलब क्या जानते हो?
अर्थात जब भी वाक्य बनाते समय कोई प्रश्न बनता है वहां "कि" लगाते हैं।

उदाहरण २: "मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून कुछ देर से आयेगा"। यहाँ " मौसम विभाग का अनुमान है" एक वाक्य है और "मानसून कुछ देर से आयेगा" दूसरा, जिसे "कि" लगा कर जोड़ा गया है। यहां यह प्रश्न भी बनता है कि  "मौसम विभाग का अनुमान है कि" तो क्या अनुमान हैं अर्थात जब भी वाक्य बनाते समय कोई प्रश्न बनता है वहां "कि" लगाते हैं।
logo
Dictionary Logo
Facebook Page Twitter Page Google+ Page