सहायता

शील्स हिन्दी से अंग्रेजी शब्दकोश का उपयोग कैसे करें उसमें शब्दों के अर्थ कैसे ढुंढे उसे कैसे चलायें इत्यादि से संबंधित सहायता निम्नलिखित हैंः
मेरा शब्दकोश सॉफ्टवेयर नीचे दिये गये चित्र की तरफ दिख रहा हैं, इस समस्या का हल बतायें?
समस्या का चित्र
हल:- उपरोक्त समस्या के निदान के लिये निम्नलिखित उपाय अपनायें :-
1)Run को खोलें एवं वहां regedit टाईप करें। (Run को खोलने के लिये अपने की-बोर्ड से "Window बटन + R" दबायें। Window बटन Alt के बटन के पास होता है।)। Registry editor खुल जायेगा।

2)Edit menu पर जाकर find ऑप्शन पर क्लिक करें।

3)Find के बॉक्स में frmdict लिख कर FindNext के बटन पर क्लिक करें।

4)Height, top, width आदि ऑप्शन्स खुली हुई विंडो के दायीं ओर आपको दिखाई देंगे। Width ऑप्शन पर डबल क्लिक करें एवं उसे बदलकर 7170 कर दें । इससे आपकी समस्या हल हो जायेगी एवं आपका शब्दकोश सामान्य रूप से खुलने लगेगा।

शब्दकोश में किसी शब्द का अर्थ कैसे ढुंढे?
शब्दकोश में किसी भी शब्द को खोजने के लिये शब्द सूची के ऊपर दिये गये खोज बॉक्स में शब्द लिखना शुरू करें, उससे संबंधित शब्दों की सूची नीचे दी गई शब्द सूची में स्वतः ही आने लगेगी एवं सूची के पहले शब्द का अर्थ भी सामने स्वतः ही आ जायेगा। जिस शब्द का अर्थ देखना हो उस पर क्लिक कर दें, उसका अर्थ सामने दिये गये बॉक्स में आ जायेगा। अगर आप हिन्दी टाईपिंग नहीं जानते है तो आप सामने दिये गये हिन्दी कीबोर्ड पर क्लिक करके भी शब्दों के अर्थ खोज सकते हैं।

किसी अन्य शब्द का अर्थ देखने के लिये कीबोर्ड से "Ctrl+F" दबायें। जो शब्द आपने पहले टाईप किया होगा वह खोज बॉक्स में सिलेक्टेड रूप में आ जायेगा, अगर आपको पूरा ही नया शब्द ढूंढना हो तो दूसरा शब्द टाईप करना शुरु कर दें और अगर आप पुराने टाईप किये हुए अक्षरों का पुनः उपयोग करना चाहते है तो कीबोर्ड से "END " दबायें।

हिन्दी से अंग्रेजी शब्दकोश कैसे खोलें?
अगर आप अंग्रेजी से हिन्दी शब्दकोश का उपयोग कर रहे हैं एवं अब हिन्दी से अंग्रेजी शब्दकोश का उपयोग करना चाहते हैं तो Dictionary मेनु में जाकर Dictionary type पर जायें एवं Hindi to English Dictionary पर क्लिक कर दें। इस हेतु कीबोर्ड संक्षेपक Ctrl+H का उपयोग भी कर सकते हैं।

अंग्रेजी से हिन्दी शब्दकोश कैसे खोलें?
अगर आप हिन्दी से अंग्रेजी शब्दकोश का उपयोग कर रहे हैं एवं अब अंग्रेजी से हिन्दी शब्दकोश का उपयोग करना चाहते हैं तो Dictionary मेनु में जाकर Dictionary type पर जायें एवं English to Hindi Dictionary पर क्लिक कर दें। इस हेतु कीबोर्ड संक्षेपक Ctrl+E का उपयोग भी कर सकते हैं।

शब्दकोश में नया शब्द कैसे जोड़े?
अगर आप शब्दकोश में नया शब्द जोड़ना चाहते हैं तो Add बटन पर क्लिक करें या Word मेनु पर जाकर Add New word पर क्लिक करें या कीबोर्ड संक्षेपक Ctrl+N दबायें। नया शब्द जोड़ने की विंडो आपकी स्क्रीन पर आ जायेगी। नया शब्द लिखकर Save के बटन पर क्लिक करके उसे सुरक्षित कर दें। अगर आप हिन्दी टाईपिंग नहीं जानते हैं तो बने बनाये कीबोर्ड पर क्लिक करके भी हिन्दी शब्द टाईप कर सकते हैं।

शब्दकोश में दिये गये शब्द में सुधार कैसे करें?
किसी पुराने शब्द में परिवर्तन करने के लिये निर्धारित शब्द पर डबल क्लिक करें। शब्द परिवर्तन करने वाली विंडो आपकी स्क्रीन पर आ जायेगी। निर्धारित परिवर्तन करके update के बटन पर क्लिक करके उसे सुरक्षित कर दें। अगर आप हिन्दी टाईपिंग नहीं जानते हैं तो बने बनाये कीबोर्ड पर क्लिक करके भी हिन्दी शब्द टाईप कर सकते हैं।
logo
Dictionary Logo
Facebook Page Twitter Page Google+ Page